<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 11, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मसाला निर्माण इकाइयों से तीन नमूने संग्रहित, 23 किलो साबुत हल्दी सीज

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को खलीलाबाद क्षेत्र में मसाला निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की गई। अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में चलाया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खलीलाबाद तहसील स्थित अनिल इंटरप्राइजेज की निर्माण इकाई का निरीक्षण कर धनिया पाउडर का एक नमूना संग्रहित किया। इसके बाद उमंग एग्रो फूड, दलेलगंज खलीलाबाद की निर्माण इकाई से हल्दी पाउडर और साबुत हल्दी के एक-एक नमूने लिए गए।

निरीक्षण के दौरान टीम ने 23 किलोग्राम साबुत हल्दी को सीज कर दिया, जिसकी अनुमानित कीमत 4,600 रुपये बताई गई है। खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा अधिकारियों को जानकारी दी गई कि संबंधित खाद्य पदार्थ की आपूर्ति हरियाणा के सोनीपत से की जाती है।

संग्रहित किए गए तीनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी.के. राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार सहित विभागीय टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages