<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 12, 2026

गोरखपुर में कल कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह


गोरखपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 13 जून को गोरखपुर में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह 6 बजे से 7 बजे तक नौका विहार में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता करेंगे। इसके बाद सुबह 7 बजे से 8 बजे तक वार्ड-25 गिरधरगंज स्थित महादेव झारखंडी शिव मंदिर परिसर में मलिन बस्ती संवाद एवं जनसमस्या समाधान शिविर में शामिल होकर लोगों से संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याएं सुनेंगे।
इसके उपरांत पूर्वाह्न 10 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर केन्द्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।
मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages