<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 18, 2026

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत भाजपा का पौधरोपण व स्वच्छता अभियान, जनकल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार


गोरखपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर द्वारा "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" अभियान के अंतर्गत बुधवार को आर्यनगर मंडल के तिवारीपुर वार्ड में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया तथा स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्रक एवं सरकार की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट वितरित की। साथ ही "प्रगति पथ" कार्यक्रम के अंतर्गत विकास कार्यों का अवलोकन भी किया गया।
महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और विकास का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गईं, जिससे नए भारत की मजबूत नींव पड़ी है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, किसान मोर्चा महानगर महामंत्री समरेंद्र कुमार सिंह, पिछड़ा मोर्चा महानगर महामंत्री शिवानंद सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता विश्वेश श्रीवास्तव, पार्षद सरवन पटेल, अभिषेक शर्मा, शिवेंद्र मिश्रा, जयंत निषाद, मोहन सिंह, पुरन गुप्ता, आशुतोष पांडे, शिवंचित खरे, जितेंद्र निषाद, सचिन जायसवाल, राम सिंह प्रजापति, विशाल सोनकर, राजेंद्र कुशवाहा, शैलेश गौतम, मीना श्रीवास्तव, ममता गुप्ता, मीनू गोयल, दीपा पांडे, सूरज शर्मा, राजेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, देवेंद्र सचदेवा, अनुज दुबे, अनिल निषाद, राजा वाल्मीकि, श्रीराम गुप्ता, रवि सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages