<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 19, 2026

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं : कर्नल केसी मिश्र

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में युवा चेतना पुस्तकालय बस्ती, विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली, युवा विकास समिति, पतंजलि योग समिति, इंडियन योग एसोसिएशन तथा महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में मालवीय रोड स्थित हरि मैरेज हॉल में कॉमन योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ओम प्रकाश आर्य ने किया।

मुख्य अतिथि कर्नल केसी मिश्र ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विश्व युवक केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय शंकर सिंह ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज पूरी दुनिया इसे अपना रही है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि योग व्यक्ति को स्वयं, समाज और प्रकृति से जोड़ता है तथा इसे केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखना चाहिए। कामना पाण्डेय ने लोगों से नियमित योगाभ्यास करने की अपील की।

कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ. प्रवेश कुमार, गरुणध्वज पाण्डेय, कामना पाण्डेय और सौरभ तुलस्यान ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी के साथ ध्यान एवं शवासन का भी अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर जिले के योग प्रशिक्षकों, साधकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और योग प्रेमी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages