गाज़ियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी गाज़ियाबाद के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की खुशहाली की कामना के साथ हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया और आतिशबाजी भी की।
जन्मदिन समारोह के उपलक्ष्य में बाहर चौराहे पर जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच फल और कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल दोहाई स्थित वृद्धाश्रम पहुंचा, जहां बुजुर्गों को फल, कोल्ड ड्रिंक और वस्त्र वितरित कर उनका सम्मान किया गया।
जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सेवा, करुणा और मानवता के मूल्यों में विश्वास रखती है। राहुल गांधी का जन्मदिन जनसेवा के रूप में मनाना इसी विचारधारा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा ही कांग्रेस की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की तथा समाजसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश त्यागी, लोकेश चौधरी, सुनील चौधरी, डोली त्यागी, अरविंद गौतम, नीरज प्रजापति, आशीष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, हाजी खुर्शीद अली, जयवीर सिंह, राजेश गुप्ता, रिजवान मलिक, रूबी मलिक, हरेंद्र बाबा, बिजेंद्र शर्मा, रियाज सैफी, विनोद धाम, हरपाल सिंह, उदय सिंह पाल, सुनील सिंह, सविता जायसवाल, सविता गौतम, जितेंद्र शर्मा, राबिया अंसारी, विश्व दीप त्यागी, विपिन गुर्जर, राजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment