<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 19, 2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आईटीआई चकदही में उद्यमिता विकास संगोष्ठी आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चकदही में कौशल प्रशिक्षण एवं उद्यमिता विकास विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आईटीआई एवं कौशल विकास विभाग द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रबंधक धीरेंद्र विक्रम सिंह ने किया। संगोष्ठी में उद्योग विभाग के सहायक उपायुक्त सतीश ने उद्यमिता विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। स्थानीय आवश्यकताओं और मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाने के संबंध में भी सुझाव दिए गए।

नोडल प्रधानाचार्य उदय नारायण ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में उदय नारायण (जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन), धीरेंद्र विक्रम सिंह (एमआईएस प्रबंधक), प्रशांत कुमार मिश्र (एमआईएस प्रबंधक), मोहम्मद अख्तर (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) सहित सभी ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में प्रतिभागियों ने कौशल विकास और उद्यमिता से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages