<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 7, 2026

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश


संत कबीर नगर।
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौलाना अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज तथा हीरालाल पीजी कॉलेज, खलीलाबाद में स्थापित परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा की शुचिता एवं अभ्यर्थियों की सुविधाओं से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास के दौरान भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए सुव्यवस्थित लाइनिंग एवं बैरिकेडिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, लॉबी तथा मुख्य द्वारों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की, ताकि संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। इसके साथ ही केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय एवं बैठने की समुचित सुविधाओं का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा की शुचिता भंग करने अथवा अफवाह फैलाने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश पाण्डेय, परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages