<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 7, 2026

स्थायी प्याऊ का लोकार्पण, अब राहगीरों को मिलेगा शीतल जल


गोरखपुर। भीषण गर्मी में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा द्वारा अपनी जनसेवा परियोजना “अमृत धारा” के अंतर्गत वार्ड संख्या 38 स्थित विश्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर, शिव मंदिर महेवा छोटा टोला, ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में एक स्थायी प्याऊ (वाटर कूलर) स्थापित किया गया।

इस जनहितकारी परियोजना का लोकार्पण ऐशप्रा फाउंडेशन एवं हरी प्रसाद गोपी कृष्ण सर्राफ प्रा. लि. के सौजन्य से ऐशप्रा फाउंडेशन के निदेशक अनूप सर्राफ के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अनूप सर्राफ ने कहा कि समाजहित में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सेवा है और यह स्थायी प्याऊ प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को लाभान्वित करेगा।

मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा के अध्यक्ष दुर्गेश बजाज ने कहा कि मंच सदैव सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना के साथ समाजहित के कार्य करता आया है। उन्होंने बताया कि “अमृत धारा” परियोजना के अंतर्गत स्थापित यह प्याऊ आमजन की सुविधा के लिए समर्पित है तथा भविष्य में भी मंच ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह स्थायी प्याऊ क्षेत्र के राहगीरों, मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, श्रमिकों एवं स्थानीय निवासियों को वर्षभर शीतल जल उपलब्ध कराकर जनसेवा का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा मंच के निवर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सचिव संचित भालोटिया, कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सलाहकार अभिषेक पोद्दार, उपाध्यक्ष रजत लाठ एवं अंकित पोद्दार, संयुक्त मंत्री राघव बंसल एवं अभिषेक केड़िया, कार्यकारिणी सदस्य नितीश अग्रवाल, गौरव चिरानिया, माधव जालान, मयंक केडिया, बंटी केडिया, प्रतीक अग्रवाल, आयुष लाखोटिया एवं अंकित अग्रवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

समारोह में पार्षद छोटे लाल गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि रिंकू गुप्ता, हरिओम लेखपाल, सत्यप्रकाश कनौजिया एवं राजन अग्रहरि सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में सौरभ जालान का विशेष सहयोग रहा, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा संचालित “अमृत धारा” परियोजना के अंतर्गत स्थापित यह स्थायी प्याऊ आने वाले वर्षों में सैकड़ों राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराकर समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

यह जानकारी मंच के जनसंपर्क अधिकारी मनीष मित्तल ने दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages