<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 18, 2026

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक गंभीर, लखनऊ रेफर


महादेवा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बोकनार गांव में बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बोकनार गांव निवासी रामसरन (65) पुत्र अभिलाख बुधवार शाम करीब 5:30 बजे घर से निकलकर बस्ती-महुली मुख्य मार्ग पर पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी थरौली से महादेवा की ओर तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामसरन और बाइक चालक उत्कर्ष शुक्ला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान शाम करीब 7:30 बजे रामसरन की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक उत्कर्ष शुक्ला की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विनय पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages