<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 4, 2026

संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रहा शिक्षा का संबल

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना जनपद में प्रभावी रूप से लाभ पहुंचा रही है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से संचालित इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, जिससे आर्थिक अभाव के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

योजना के अंतर्गत बच्चों को कक्षा के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है। इससे उन्हें पुस्तकें, कॉपियां तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रह पा रही है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद बस्ती के 18 लाभार्थियों को कुल 86 हजार 500 रुपये की छात्रवृत्ति धनराशि वितरित की गई है। इस सहायता से श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला है, वहीं अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम हुआ है।

योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निर्माण श्रमिकों के बच्चे आर्थिक कठिनाइयों के कारण शिक्षा से वंचित न रहें। राज्य सरकार श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनमें संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

जिला प्रशासन और श्रम विभाग द्वारा पात्र श्रमिकों को योजना की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक परिवार इसका लाभ प्राप्त कर सकें। योजना के प्रभाव से श्रमिक परिवारों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। यह योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बन रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages