<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 4, 2026

मुख्यमंत्री आवासीय कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रभारी मंत्री ने जांची गुणवत्ता

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग, समग्र ग्राम्य विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने विकासखंड खलीलाबाद के खटौली स्थित नवनिर्मित मुख्यमंत्री आवासीय कंपोजिट विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने विद्यालय भवन के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त ईंटों की मजबूती की जांच लोक निर्माण विभाग से कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय की दीवारों में किए जा रहे प्लास्टर की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोग किए जा रहे मसाले का नमूना परीक्षण कराने को भी कहा।

श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि विद्यालय भवन का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवासीय कंपोजिट विद्यालय बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता संबंधी सभी मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages