<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 4, 2026

2.3 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 2.3 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कचहरी रोड मोड़ के पास से श्रेयांश पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय अष्टभुजा पाण्डेय निवासी कोल्हुआ थाना महुली, हाल निवासी बंग्लाताल थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 2.3 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त को 3 जून 2026 को गिरफ्तार कर सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages