<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 10, 2026

आईवाईए के योग पार्क अभियान में कराया गया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से इंडियन योग एसोसिएशन (आईवाईए) उत्तर प्रदेश चैप्टर एवं पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सहयोग से "योग पार्क अभियान" के अंतर्गत उद्यान विभाग के पार्क में योग प्रोटोकॉल अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग साधकों को नियमित योगाभ्यास एवं योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया तथा 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की गई।

कार्यक्रम का संचालन आईवाईए के चेयरपर्सन पीयूषकांत मिश्रा, सचिव अमित गर्ग, पूर्वी जोन अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह, सचिव आशीष टंडन एवं सह सचिव डॉ. रमेश चंद्रा के मार्गदर्शन में किया गया। योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय ने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। नियमित योगाभ्यास से जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति निरोग जीवन जी सकता है।

वरिष्ठ पत्रकार पुनीत दत्त ओझा ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय एवं सौरभ तुलस्यान ने प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, प्राणायाम एवं विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को योग से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मंजेश राजभर, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, विनोद कुमार मिश्र, मनोज यादव, सौरभ सिंह, अभिनव पाण्डेय, शिवेंद्र, संतोष भारद्वाज, संदीप गोयल, बलराम तिवारी, बैजनाथ, राधेश्याम, अशोक यादव सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages