वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह के प्रथम गोरखपुर आगमन पर नौसढ़ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और शंखध्वनि के साथ मौजूद रहे।
महानगर की सीमा में प्रवेश करते ही डॉ. धर्मेंद्र सिंह पर पुष्पवर्षा की गई और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
स्वागत कार्यक्रम के बाद डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने जगत जननी मां तरकुलहा देवी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशु सिंह ‘आशू’, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रणविजय शाही, इन्द्रमणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, शशिकांत सिंह, दयाकृष्ण गुप्ता, मनोज अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने डॉ. धर्मेंद्र सिंह को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का विश्वास जताया।

No comments:
Post a Comment