<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 25, 2026

एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई, 31 संदिग्धों से पूछताछ, दो मनचलों से भरवाया माफीनामा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में मनचलों एवं शोहदों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को एंटी रोमियो स्क्वॉड एवं मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों तथा बाजारों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने थाना कोतवाली एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र के कंपनी बाग, बड़ेबन, फव्वारा तिराहा, मालवीय रोड, गांधी नगर, क्रिसेंट मॉल, मंगल बाजार, पांडेय बाजार, करुआ बाबा मंदिर सहित स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटरों और प्रमुख चौराहों पर सघन जांच की।

अभियान के दौरान महिला दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से नियमित रूप से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले संदिग्ध युवकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का भी प्रयास किया गया।

चेकिंग के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे 31 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जबकि दो मनचलों से माफीनामा भरवाकर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना या शिकायत सामने नहीं आई।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages