<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 17, 2026

विकसित भारत प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आयोजित विकसित भारत प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा प्रदेश सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा भी अपने-अपने विकास कार्यों और योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं, जिन्हें लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

प्रदर्शनी परिसर में आमजन के लिए विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जहां लोग विकसित भारत की थीम के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सदर राकेश श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख सल्टौआ दुष्यन्त विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्षा प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला सूचना अधिकारी हितेन्द्र कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

बाद में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने भी प्रेक्षागृह परिसर पहुंचकर विकसित भारत प्रदर्शनी तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages