<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 30, 2026

वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती पर सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, योगदान को किया याद


बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को 1857 की क्रांति की अमर सेनानी वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्वितीय योगदान को याद किया।
इस अवसर पर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी 1857 की क्रांति की महान योद्धा थीं, जिन्हें 'ब्लैक टाइग्रैस' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने लखनऊ की शासक बेगम हजरत महल की सेना की महिला ब्रिगेड की सेनापति के रूप में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ साहस और वीरता का परिचय दिया। उनका बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
सपा नेताओं मो. स्वाले, जावेद पिंडारी, मो. सलीम, आर.डी. निषाद और गुलाबचंद सोनकर ने कहा कि ऊदा देवी पासी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी महिला सेनानी थीं। सिकंदर बाग, लखनऊ की लड़ाई में उन्होंने पुरुष वेश धारण कर एक पेड़ पर चढ़कर ब्रिटिश सैनिकों का डटकर मुकाबला किया और कई अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया। गोला-बारूद समाप्त होने तक उन्होंने दुश्मनों को आगे बढ़ने नहीं दिया और वीरगति प्राप्त की।
कार्यक्रम में अरविंद सोनकर, संजय गौतम, जोखू लाल, राहुल सिंह, नितराम चौधरी, बदरूल हसन, युनुस आलम, जितेन्द्र यादव, अजय यादव, अभिषेक यादव, अनीस, रमेश कुमार गौतम, रहमान सिद्दीकी, रवि यादव, विशाल सोनकर, अंकित यादव, गौरीशंकर सहित सपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages