कौड़ीराम। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के कौड़ीराम ब्लॉक स्थित देऊरवीर कैंप कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया।
कार्यक्रम का आयोजन बांसगांव विधानसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पूनम आजाद के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव संदीप गोरखपुरी ने लोगों के बीच हलवा वितरित कर खुशी साझा की।
कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने सोहर गीत गाकर राहुल गांधी के जन्मदिवस की खुशियां मनाईं। इस दौरान बाल मुकुंद मौर्य, राजेश पासवान, राकेश चौरसिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment