गोरखपुर। फिजियोथेरेपिस्ट्स के कौशल विकास और आधुनिक उपचार तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माँ फिजियोथेरेपी काइरोप्रैक्टिक एंड रिहैब सेंटर की ओर से 20 और 21 जून को दो-दिवसीय डबल सर्टिफिकेट वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला रेड रोज रेस्टोरेंट, दुर्गावाड़ी रोड (यूको बैंक के बगल में) गोरखपुर में आयोजित होगी।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीकों कपिंग थेरेपी तथा इलेक्ट्रो ड्राई नीडलिंग (EDN) का व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य फिजियोथेरेपिस्ट्स को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उपचार पद्धतियों से परिचित कराना और उनके व्यावसायिक कौशल को नई दिशा देना है।
कार्यशाला के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार वर्मा (पीटी) ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चिकित्सकों के लिए नई तकनीकों को सीखने और उन्हें अपने क्लीनिकल अभ्यास में अपनाने का उत्कृष्ट अवसर होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व सदस्य, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश श्रीमती मीना कुमारी मुख्य अतिथि तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती ज्योति सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
कार्यशाला में प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. सूर्या (पीटी) रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। आयोजकों ने सभी इच्छुक फिजियोथेरेपिस्ट्स से समय पर पंजीकरण कर इस विशेष प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment