<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 8, 2026

डीईओ की तैनाती से बस्ती में ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्य पुनः हुआ सुचारु

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। कार्यालय परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में रोजमार्टा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड द्वारा नियुक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) को 4 जून 2026 को हटा दिए जाने के कारण ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्यों की प्रक्रिया पिछले कुछ दिनों से प्रभावित हो रही थी।

इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किए जाने के उपरांत 8 जून 2026 को रोजमार्टा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड कंपनी द्वारा अस्थायी रूप से दो डीईओ, संजय कुमार विश्वकर्मा एवं सैयद मोहम्मद जुबैर की तैनाती कर दी गई है। इनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद जनपद बस्ती में ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्य पुनः निर्बाध रूप से प्रारंभ हो गया है।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बस्ती माला बाजपेयी ने बताया कि संबंधित कंपनी द्वारा जनपद बस्ती में शीघ्र ही स्थायी रूप से डीईओ की नियुक्ति भी कर दी जाएगी, जिससे भविष्य में ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहेंगी।

No comments:

Post a Comment

Pages