बस्ती। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ में भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर "जय श्री राम" तथा "जय हनुमान" के जयघोष से गुंजायमान रहा।
गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक एवं ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी महाराज का विशेष अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत दोपहर से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। मंदिर प्रबंधन एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ व्यवस्थाओं का संचालन किया, जिससे हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर सुगमता से प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक अनवरत चलता रहा।
इस अवसर पर सहायक प्रबंध ट्रस्टी राम चंद्र शुक्ल, जगदम्बिका पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, के.के. पांडेय, विशाल, उपेंद्र उपाध्याय, रविंद्र श्रीवास्तव, महेश्वरानंद, विवेकानंद, अमन, शिवम्, यशपाल, संतोष, अमित, प्रदीप (भंडारी), सुरेंद्र चौरसिया, राजाराम, श्रवण कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर राम प्रसाद त्रिपाठी ने सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए सभी के योगदान की सराहना की।

No comments:
Post a Comment