<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 16, 2026

कर्मचारियों-श्रमिकों की समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ सक्रिय, 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपने की तैयारी


बस्ती। भारतीय मजदूर संघ शाखा बस्ती द्वारा प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपने से पूर्व संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिला कार्यालय पर एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने की।
बैठक में विभिन्न श्रमिक, कर्मचारी, संविदा एवं आउटसोर्सिंग संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कर्मचारियों, श्रमिकों, आशा, आंगनबाड़ी, एनएचएम कर्मियों तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी उपेक्षा के कारण कर्मचारी एवं श्रमिक वर्ग गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है और सरकार से कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करता है।
जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के शोषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और उनके लिए स्पष्ट सेवा नियमावली का अभाव है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, रिक्त पदों पर भर्ती, आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने तथा सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि एनएचएम कर्मियों को बीमा, स्थानांतरण और वेतन विसंगति जैसी समस्याओं का लंबे समय से सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से बजट उपलब्ध होने के बावजूद कर्मचारियों को बीमा सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने एनएचएम कर्मियों के हित में त्वरित कार्रवाई और उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 जून को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों एवं श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।
बैठक में उमेश चन्द्र मिश्र, रुद्र नारायण राय, अनीता चौधरी, निरंकुश शुक्ला, नरेन्द्र सिंह सहित अनेक कर्मचारी एवं श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages