<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 16, 2026

वृद्धजनों के साथ जन्मदिन मनाकर इंद्रेश कनौजिया ने पेश की मिसाल


संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत नाथनगर विकासखंड निवासी भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य, एमएलसी प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रधान इंद्रेश कनौजिया ने अपने जन्मदिवस को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपना जन्मदिन सियरासाथा स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच मनाया।

इस अवसर पर इंद्रेश कनौजिया ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों को जलपान एवं फलाहार वितरित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जन्मदिन समारोह में उपस्थित वृद्धजनों और शुभचिंतकों के साथ उन्होंने केक काटकर खुशियां साझा कीं।

इंद्रेश कनौजिया ने कहा कि जिन लोगों का कोई अपना नहीं होता, उनके साथ अपना विशेष दिन मनाकर उन्हें जो आत्मिक संतोष और खुशी मिली, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे वृद्धजनों का सम्मान करें और समय-समय पर उनकी सेवा में योगदान दें।

जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में डॉ. आनंद चौधरी, डॉ. आर.बी. गुप्ता, लेखपाल जितेंद्र कनौजिया, सुनील यादव, विकास यादव, शैलेश भास्कर, प्रदीप यादव, मुलायम सिंह यादव, नितिश कुमार, धर्मवीर, विरेंद्र चौहान, राकेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages