गोरखपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-लखनऊ तथा वाराणसी सिटी-गोरखपुर मार्ग पर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें 21 एवं 22 जून तक निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित की जाएंगी।
रेल प्रशासन के अनुसार 05005/05006 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर तथा 05031/05032 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। वहीं 05149/05150 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलाई जाएगी।
गोरखपुर-लखनऊ मार्ग की विशेष ट्रेनों में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 10 तथा एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 12 कोच लगाए गए हैं। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे। वहीं वाराणसी सिटी-गोरखपुर विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 15 तथा एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 17 कोच लगाए गए हैं, जो पूर्णतः अनारक्षित रहेंगे।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की संख्या और आवश्यकता को देखते हुए इन ट्रेनों में अतिरिक्त अनारक्षित कोच भी लगाए जा सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों के संचालन समय में भी परिवर्तन किया जा सकता है।
इस व्यवस्था से आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment