<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 14, 2026

कोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप, सैनिक ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार


बस्ती। सरहद पर देश की रक्षा कर रहे एक सैनिक ने अपनी पैतृक भूमि से जुड़े विवाद में स्थानीय पुलिस पर न्यायालय के आदेश की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के दिक्तौली गांव निवासी सैनिक राइफलमैन कृष्णा गोपाल और उनके पिता आशाराम ने मुख्यमंत्री, उप जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर न्याय की मांग की है।
शिकायत के अनुसार गाटा संख्या 39 पर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित किया गया है, जिसके तहत भूमि पर उनके शांतिपूर्ण कब्जे में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद गांव के कुछ लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि शिकायत लेकर वे सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे, जहां संबंधित राजस्व अधिकारियों और थानाध्यक्ष को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी गई। आरोप है कि इस दौरान उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया और उन्हें कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
सैनिक कृष्णा गोपाल ने कहा कि जब देश की सेवा में तैनात जवान को ही अपनी जमीन और न्यायालय के आदेश की रक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो आम नागरिकों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
मामले को लेकर अब पीड़ित परिवार की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages