संतकबीरनगर। जनपद में अपराधियों और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संतकबीरनगर पुलिस ने रविवार को बड़ा अभियान चलाते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान 33 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
पुलिस की यह कार्रवाई उन आरोपियों के खिलाफ की गई जो न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे और जिनके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी थे। कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, बखिरा, बेलहरकला, धनघटा, महुली और मेंहदावल पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
वहीं, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने 15 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।
यातायात नियमों के पालन को लेकर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। जिलेभर में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 482 वाहनों का चालान करते हुए 5.54 लाख रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों, वारंटियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

No comments:
Post a Comment