संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के तहत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में पहुंचकर वृद्धजनों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस टीम ने उनके घर जाकर कुशलक्षेम जानी, समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया।
पुलिसकर्मियों ने वृद्ध नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों और सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस की इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों का आत्मविश्वास बढ़ता है। थाना महुली पुलिस ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता को बढ़ाना है, ताकि एक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके। थाना महुली पुलिस ने जनता की सेवा, सुरक्षा और सहायता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

No comments:
Post a Comment