गोरखपुर। थाना एम्स पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से चोरी हुई 23 लोहे की सरिया बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन भी कब्जे में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को थाना एम्स क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों ने 10-10 फीट लंबी 23 लोहे की सरिया चोरी कर ली थी। पीड़िता की तहरीर पर थाना एम्स में मुकदमा संख्या 172/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशीनगर निवासी शशि प्रताप सिंह और गोरखपुर निवासी बबलू पासवान के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की गई 23 लोहे की सरिया तथा घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

No comments:
Post a Comment