<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 18, 2026

मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना से बस्ती के किसानों को मिला सिंचाई का नया सहारा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत जनपद बस्ती में किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मध्यम गहरे नलकूपों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों की जल संबंधी समस्याओं में कमी आई है और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद को 69 मध्यम गहरे नलकूपों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसके सापेक्ष अब तक 60 नलकूपों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इन पर कुल 154.20 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। योजना का उद्देश्य उन क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है, जहां उथले नलकूप पर्याप्त जल नहीं दे पाते।

मध्यम गहरे नलकूपों की बोरिंग 31 से 60 मीटर की गहराई तक कराई जाती है, जिससे भूजल स्तर अधिक गहराई पर होने वाले क्षेत्रों में भी किसानों को पर्याप्त पानी मिल सके। इससे धान, गेहूं, दलहन और तिलहन जैसी प्रमुख फसलों की सिंचाई आसान हुई है और उत्पादन बढ़ने की संभावना मजबूत हुई है।

किसानों का कहना है कि पहले सिंचाई के लिए उन्हें मौसम और अन्य संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब समय पर पानी उपलब्ध होने से खेती अधिक लाभकारी बन रही है। जिला प्रशासन और लघु सिंचाई विभाग द्वारा योजना की नियमित निगरानी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages