<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 18, 2026

प्रवक्ता (प्री) परीक्षा के पारिश्रमिक भुगतान को लेकर शिक्षक संघों ने डीआईओएस से की मुलाकात

कक्ष निरीक्षकों को कम पारिश्रमिक मिलने के मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने 14 जून 2026 को जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई प्रवक्ता-राजकीय इंटर कॉलेज (प्री) परीक्षा के पारिश्रमिक भुगतान संबंधी विषय को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) संजय सिंह से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने डीआईओएस को अवगत कराया कि परीक्षा में कार्यरत कक्ष निरीक्षकों को अपेक्षा से कम पारिश्रमिक भुगतान किए जाने को लेकर शिक्षकों में असंतोष एवं भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने इस विषय में हस्तक्षेप कर स्थिति स्पष्ट कराने और संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके प्रयासों से विभिन्न केंद्र व्यवस्थापकों के बीच इस मामले के समाधान को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा पूरे प्रकरण को शिक्षक बनाम प्रधानाचार्य का रूप देने का प्रयास किया गया, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन में शिक्षक एवं प्रधानाचार्य दोनों की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण और अनिवार्य है।

जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक पत्र जारी किया जाएगा, जिससे उत्पन्न भ्रम दूर हो सके और पारिश्रमिक भुगतान संबंधी स्थिति स्पष्ट हो सके।

प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री गिरीश चंद्र चौबे, डॉ. विकास भट्ट ‘कामिल’, विजेंद्र वर्मा, ध्रुव नारायण चौधरी, डॉ. श्रीकांत, अजय वर्मा, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, राकेश कुमार सिंह तथा चंद्रप्रकाश सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages