वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन के बीच अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ी 8 से 10 जून, 2026 तक संचालित की जाएगी।
05031 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन परीक्षा विशेष गाड़ी 8 से 10 जून तक गोरखपुर से रात्रि 12:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी और बादशाहनगर स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 6:40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी दिशा में 05032 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर परीक्षा विशेष गाड़ी 8 से 10 जून तक लखनऊ जंक्शन से शाम 6:15 बजे रवाना होगी। यह बादशाहनगर, बाराबंकी, करनैलगंज, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार विशेष ट्रेन की रेक संरचना में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 कोच तथा एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। इस विशेष व्यवस्था से पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव भी कम होगा।
.jpg)
No comments:
Post a Comment