<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 5, 2026

राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मोत्सव तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर्य नगर मंडल के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित पानी टंकी पार्क में "एक पेड़ माँ के नाम" महाभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्क परिसर की साफ-सफाई की गई तथा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। उपस्थित जनों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति, मातृभूमि और मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें संरक्षित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि मोहन सिंह, पार्षद श्रीमती आरती सिंह, महिला मोर्चा महानगर महामंत्री श्रीमती मीना श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र निषाद, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष रामअजोर दुबे, रोहित कुशवाहा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा, पार्षद अजय ओझा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आर्य नगर मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

https://youtu.be/G39Lv26kUFo?si=1L-a-dfF6V12ynJN

वीडियो न्यूज देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करके ओपन पर क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment

Pages