<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 7, 2026

चरित्र निर्माण शिविर में बच्चों को दिया गया आत्मरक्षा एवं सैन्य प्रशिक्षण, नशामुक्ति का दिलाया संकल्प

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। सनातन धर्म संस्था द्वारा श्री दुर्गा मंदिर दुबौली दूबे में आयोजित चरित्र निर्माण शिविर के सातवें दिन बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं सैन्य प्रशिक्षण का अभ्यास कराया गया। शिविर में प्रशिक्षक विनय पंवार, आयुष यादव, मान्यता, शीतल राव, मानवी, अनुज मिश्र, प्रथा, संस्कृति त्रिपाठी एवं अंकिता के सानिध्य में बच्चों को आत्मरक्षा, राष्ट्र रक्षा और स्वास्थ्य रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।

शिविर के बौद्धिक सत्र में कर्नल के.सी. मिश्र ने बच्चों को बस्ती नगर के महापुरुषों, प्रमुख मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में योग और प्राणायाम की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों को योगाभ्यास भी कराया। कर्नल मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म संस्था समाज को संस्कारित, अनुशासित और सक्षम युवा शक्ति प्रदान कर राष्ट्र को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शिविर में सभी बालक-बालिकाओं को समान अवसर देकर सीखने और व्यक्तित्व विकास का वातावरण उपलब्ध कराया जाता है।

इस अवसर पर सनातन धर्म संस्था के सदस्य पंकज त्रिपाठी ने बौद्धिक कक्षा को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान, कर्म और भक्ति योग के माध्यम से बच्चों को पुरुषार्थी, प्रतापी और संवेदनशील बनाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बच्चों को सात्त्विक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए स्वस्थ आहार और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि मनुष्य के कर्मों का आधार उसका शरीर है, इसलिए शरीर को स्वस्थ, सुरक्षित और सुंदर बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों से नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रहने का आह्वान किया तथा उन्हें अंडा, मांस, शराब, तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करने का संकल्प दिलाया।

शिविर के दौरान बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास देखने को मिल रहा है। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों में आए सकारात्मक बदलावों की सराहना करते हुए सनातन धर्म संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages