<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 7, 2026

महादेवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, भाजपा नेताओं व नागरिकों ने लिया हिस्सा


बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से प्रेरित होकर रविवार को सल्टौआ गोपालपुर विकास खंड क्षेत्र स्थित कुवानों नदी के महादेवा घाट पर जन सहभागिता के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय प्रताप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान घाट परिसर और नदी तट की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि नदियों का संरक्षण और पुनर्जीवन पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ नदियां आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं तथा जनभागीदारी से ही ऐसे अभियान सफल हो सकते हैं।
स्वच्छता अभियान में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सल्टौआ अनिल कुमार, विकास शर्मा ‘भोला’, मनोज सिंह, ग्राम पंचायत भितरी पचानू के प्रशासक एवं ग्राम पंचायत अजगौवा जंगल के प्रतिनिधि प्रशासक चंद्रशेखर, झब्बू लाल चौधरी, विनोद राजभर, अमरजीत सिंह, श्रीराम पांडेय, रामरूप चौहान सहित अनेक क्षेत्रीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
अभियान के दौरान लोगों को नदी एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages