बस्ती। बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा एवं सहयोगी संगठनों की जिला स्तरीय मासिक बैठक रविवार को रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एक विद्यालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. गौतम ने की।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के नेतृत्व में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही संगठन की कार्यकारिणी, बूथ गठन, विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्धारण, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी आंदोलनों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर.के. आरतियन ने मनोज कुमार को बामसेफ-भारत मुक्ति मोर्चा के सहयोगी संगठन राष्ट्रीय मूल निवासी ऑटो रिक्शा चालक संघ का जिला संयोजक तथा महेंद्र कुमार को सह-संयोजक नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
बैठक को संबोधित करते हुए आर.के. आरतियन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रिका प्रसाद एवं बीएमपी मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम ने कहा कि संगठनों की मजबूती से ही समाज के सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक अधिकारों की रक्षा संभव है। वक्ताओं ने संविधान के दायरे में रहकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष एवं एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रोट्रान के पूर्वांचल जोन प्रभारी दिनेश चौधरी ने किया, जबकि समापन राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. रिफाकत अली ने किया।
बैठक में बुद्ध प्रिय पासवान, नीलू निगम, सरिता भारती, रामअवतार पासवान, हरिहर यादव, चंद्र प्रकाश गौतम, चंद्रावती, मनोज देवी, वीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, गिरजेश, एजाज खान, अनिल कुमार, खुशी, सरफराज, सुनील यादव, सलीम खान, सुग्रीव चौधरी, मोहिनी, रोहित लाल, जनाब अली, अमरनाथ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment