<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 28, 2026

एक लाख पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प, हर्रैया में हुई भव्य तैयारी बैठक


बस्ती। स्वामी विवेकानंद युवा परिषद उत्तर प्रदेश एवं माण्डवी फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रस्तावित एक लाख पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह के लजघटा स्थित आवास पर भव्य तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए और अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा कि एक लाख पौधरोपण केवल संख्या का लक्ष्य नहीं, बल्कि हर्रैया को हराभरा और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर इसे जनभागीदारी का सबसे बड़ा पर्यावरण अभियान बनाया जाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। किसान, युवा और सामाजिक संगठन मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। उन्होंने पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का भी आह्वान किया।
आरएफओ हर्रैया शारदानंद तिवारी ने कहा कि वन विभाग इस अभियान में हरसंभव सहयोग करेगा। पौधों का चयन स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप किया जाएगा तथा उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, तभी एक लाख पौधरोपण का उद्देश्य सफल हो सकेगा।
बैठक के उपरांत विधायक अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा आगे बढ़ेगा तो हर्रैया आगे बढ़ेगा और हर्रैया आगे बढ़ेगा तो भारत आगे बढ़ेगा।
इसके बाद विधायक ने ग्राम बभरौली निवासी चंदन तिवारी को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में चयनित होने तथा भुअरिया (बर्दिया लोहार) निवासी दिनेश निषाद को भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, राम प्रगट सिंह, महेंद्र सिंह, आनंद जी, आशुतोष सिंह, अवनीश पाण्डेय, निखिल कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार मिश्रा, कृपाशंकर, लाल बहादुर सिंह, सुनील सिंह, राम मणि मिश्रा, सूर्यनारायण तिवारी, अखिलेश सिंह, राजन पाण्डेय, राम ललित पाण्डेय, राम सूरत यादव, पटवारी चौधरी, आत्माराम यादव, वीरू सिंह, विनोद गुप्ता, नीरज शुक्ला, मार्शल तिवारी, सत्यदेव वर्मा, सुनील मौर्य, मोहन मिश्रा, सचिन आर्या, सुशील कुमार, बब्बू वर्मा, भरत लाल पटेल सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages