<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 28, 2026

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत संतकबीरनगर में बहू-बेटी सम्मेलन का भव्य आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद संतकबीरनगर में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली, बखिरा, मेहंदावल, बेलहरकला एवं धर्मसिंहवा पुलिस की एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न गांवों में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान तथा शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए पम्पलेट वितरित किए गए।
महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद स्थापित कर महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें अन्याय के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन में शामिल महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से घरेलू हिंसा एवं पारिवारिक समस्याओं पर खुलकर चर्चा करने का अवसर मिला है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने पुलिस के प्रति बढ़े विश्वास को व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि महिलाओं का मनोबल बढ़े और वे स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर सकें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages