<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 28, 2026

अपर पुलिस अधीक्षक ने की विभिन्न सेलों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में विभिन्न सेलों के प्रभारियों एवं मोहर्रिरों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक का उद्देश्य पुलिस कार्यों की समीक्षा कर कार्यकुशलता और जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
गोष्ठी में मॉनिटरिंग सेल (पैरवी प्रभारी अधिकारी), आईजीआरएस शाखा, कम्यूनिटी पुलिसिंग, महिला मिशन शक्ति केन्द्र, वामा सारथी (वेलफेयर) तथा थानों के मालखाना मोहर्रिरों सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को समयबद्ध सजा दिलाने, जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के व्यापक प्रचार-प्रसार और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही मालखानों में रखे मुकदमों से संबंधित माल एवं संपत्तियों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और उनके नियमानुसार समय से निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वामा सारथी के अंतर्गत पुलिस परिवारों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत देते हुए कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी हो जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages