<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 28, 2026

मिशन शक्ति के तहत गोरखपुर में 'बहू-बेटी सम्मेलन' आयोजित, महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के फेज-2 के विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद गोरखपुर के सभी थानों में "बहू-बेटी सम्मेलन" एवं चौपाल का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण एवं विश्वास के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन शक्ति, गोरखपुर के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित कानूनों, महिला हिंसा से जुड़े मामलों के निवारण तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए तथा उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages