<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 8, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (फेज-2) के अंतर्गत जनपद गोरखपुर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीमों, पीआरवी तथा अन्य पुलिस बल द्वारा विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया।
इसके साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं सहायता मंचों की जानकारी भी दी गई। महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102 तथा एम्बुलेंस सेवा 108 सहित अन्य सहायता सेवाओं के उपयोग के बारे में बताया गया। स्थानीय थानों की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, महिला आयोग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका से भी अवगत कराया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन और पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और सुरक्षित वातावरण स्थापित करने का संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages