बस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर गुरुवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय, शालिनी मिश्रा तथा जिला मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने आम नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विभागों से संपर्क किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पदाधिकारियों ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर अजय पांडेय, रामकिशोर, सुरेश, सजीवन सहित अनेक कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment