गोरखपुर। थाना एम्स पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपित महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक एम्स के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव तिवारी व पुलिस टीम ने थाना एम्स पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 174/2026, धारा 109(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्ता बंदना पत्नी जयहिंद निवासी ग्राम मलमलिया, थाना एम्स, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 29/30 जून 2026 की रात अभियुक्ता ने अपने सास पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया था। घटना के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment