गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में थाना एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) की टीम ने गुरुवार को बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया। चेकिंग के दौरान थाना राजघाट क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्टनगर तथा थाना रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित रुस्तमपुर की दुकानों पर दो बच्चे बाल श्रम करते हुए पाए गए।
पुलिस टीम ने दोनों बच्चों को नियमानुसार रेस्क्यू कर थाना एएचटी लाकर पूछताछ की। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दी गई, जिसके माध्यम से सिटी चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को अवगत कराया गया।
सिटी चाइल्ड लाइन के सुपरवाइजर नितेश कुमार कश्यप के थाना पहुंचने पर दोनों नाबालिग बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बाद में बच्चों को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में बाल श्रम और बाल तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment