<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 11, 2026

मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास, पुलिस ने सुरक्षा और अधिकारों का दिया संदेश


गोरखपुर। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "मिशन शक्ति फेज-5.0" के तहत गुरुवार को जनपद गोरखपुर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन शक्ति के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों, पीआरवी एवं पुलिस बल ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी एवं पॉक्सो एक्ट सहित महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में वे बिना संकोच पुलिस एवं संबंधित संस्थाओं की मदद लें।
कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों—1090, 112, 1098, 181, 1930, 1076, 102 एवं 108—की जानकारी दी गई तथा उनके उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया।
जागरूकता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने सहभागिता की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल सुरक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। अभियान के अंत में जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए और महिलाओं को हर परिस्थिति में कानून का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages