<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 11, 2026

स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना में 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान, 10 जुलाई तक करें आवेदन


बस्ती। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत जनपद के पशुपालकों को दो उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों की इकाई स्थापित करने के लिए अधिकतम 80 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी मिशन निदेशक नन्द बाबा दुग्ध मिशन ने दी।
उन्होंने बताया कि योजना के लिए आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन के ऑनलाइन पोर्टल पर आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पशुपालक निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध है।
मिशन निदेशक के अनुसार योजना के अंतर्गत बाहरी प्रदेशों से उन्नत स्वदेशी नस्ल की गायों जैसे गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा प्रजाति की गायों के क्रय पर अनुदान दिया जाएगा। महिला दुग्ध उत्पादकों एवं गौपालकों के लिए कुल लक्ष्य का 50 प्रतिशत आरक्षित रखा गया है। खरीदी जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यांत की होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि दो गायों की इकाई की स्थापना लागत का 40 प्रतिशत, अधिकतम 80 हजार रुपये तक अनुदान अनुमन्य होगा। योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
योजना की अधिक जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages