<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 11, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश, पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर किया जागरूक


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद संतकबीरनगर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस द्वारा ग्राम चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए संवाद स्थापित किया गया। चौपालों में महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार के अन्याय या उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद, महिला थाना, महुली, धनघटा, मेंहदावल एवं बखिरा थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को पंपलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना है, ताकि वे समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages