<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 11, 2026

आटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, बस्ती में विशेष शिविर आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के सभागार कक्ष में आटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों के लिए एक विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 चालकों ने प्रतिभाग कर आयुष्मान भारत योजना की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में उपस्थित चालकों को बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र आटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों तथा उनके परिवार के सदस्यों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की जाएगी। योजना के तहत साधारण से लेकर गंभीर बीमारियों तक के उपचार हेतु सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए चालक अपना ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड तथा राशन कार्ड अथवा परिवार रजिस्टर की प्रति सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के परमिट अनुभाग में वरिष्ठ सहायक महेश कुमार को उपलब्ध करा सकते हैं। प्राप्त अभिलेखों के आधार पर सूचना मुख्यालय को प्रेषित की जाएगी, जिससे पात्र चालकों को योजना का लाभ मिल सके।

शिविर में फरीदउद्दीन, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सुरेश कुमार गौर्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्रीमती माला बाजपेयी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्रीकर अधिकारी सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चालकों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़कर अपने परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages