<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 5, 2026

नवागत लेखाधिकारी विनय कुमार गौरव का शिक्षकों ने किया स्वागत


बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने शुक्रवार को नवागत लेखाधिकारी विनय कुमार गौरव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के सुचारु संचालन में लेखाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवागत लेखाधिकारी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की वित्तीय समस्याओं का त्वरित एवं न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करेंगे तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा देंगे।

नवागत लेखाधिकारी विनय कुमार गौरव ने स्वागत के लिए शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप सभी कार्यों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा विभागीय कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, संगठन मंत्री रुकुनुद्दीन, विवेककांत पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र यादव, अशोक यादव, सनद पटेल, मंत्री रामभवन यादव, विवेक सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages