<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 24, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे की हॉकी खिलाड़ी सुखवीर कौर भारतीय जूनियर महिला टीम में चयनित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे अत्याधुनिक खेल संसाधनों और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम लगातार देखने को मिल रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रेलवे का नाम रोशन कर रहे हैं।

इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला हॉकी खिलाड़ी सुखवीर कौर का चयन यूनाइटेड किंगडम दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में किया गया है। उनके चयन से पूर्वोत्तर रेलवे परिवार एवं खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

सुखवीर कौर की इस उपलब्धि को पूर्वोत्तर रेलवे के खेल क्षेत्र में बढ़ती सफलता का प्रतीक माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसके चलते खिलाड़ी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

सुखवीर कौर के भारतीय जूनियर महिला टीम में चयनित होने पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं नरसा के संरक्षक उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, महासचिव/नरसा अक्षय मिश्रा, सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह तथा नरसा के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

रेलवे अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सुखवीर कौर आगामी यूनाइटेड किंगडम दौरे में शानदार प्रदर्शन कर देश और पूर्वोत्तर रेलवे का नाम गौरवान्वित करेंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages