वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला 25 जून को चार दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर तेलंगाना राजभवन की ओर से विस्तृत कार्यक्रम (मिनट्स) जारी कर दिया गया है। राज्यपाल 28 जून तक गोरखपुर में विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 25 जून को हैदराबाद से विमान द्वारा दोपहर 1:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह बेतियाहाता स्थित अपने आवास जाएंगे। शाम 7:30 बजे वह सर्किट हाउस के निकट स्थित होटल कोर्टयार्ड में डॉ. सत्येंद्र प्रताप सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत रात्रि लगभग 9 बजे अपने आवास लौटेंगे।
26 जून को पूर्वाह्न 11 बजे राज्यपाल बांसगांव क्षेत्र के माल्हनपार गांव निवासी अधिवक्ता उमेश धर द्विवेदी के आवास के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2 बजे रवाना होकर अपराह्न लगभग 3 बजे अपने बेतियाहाता स्थित आवास पहुंचेंगे।
27 जून को सुबह 10:30 बजे वह बैंक रोड स्थित होटल उत्सव लॉन में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश एडवांसिंग ऑन द पाथ ऑफ डेवलपमेंट’ विषयक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11:50 बजे बेतियाहाता स्थित एस्ट्रो मेडिक्स हॉस्पिटल जाएंगे। शाम 7:20 बजे वह पूर्व महापौर अंजू चौधरी के राजघाट क्षेत्र स्थित पहाड़पुर आवास पहुंचेंगे और वहां करीब डेढ़ घंटे प्रवास के बाद रात 9 बजे अपने आवास लौटेंगे।
28 जून को दोपहर 12:50 बजे राज्यपाल गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां से वह हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
No comments:
Post a Comment